अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया

अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया

रिपोर्ट रामचन्द्र मिश्र
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली ने देशव्यापी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के तहत जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसान विश्वविद्यालय रैपुरा ने छात्र-छात्राओं के साथ सेमिनार किया।
बुधवार को शुभारंभ किसान विश्वविद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर सिंह ने मां सरस्वती की पूजा कर किया। आदित्य कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मान्यता 1975 में मिली थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समाज-सियासत व आथिर्क क्षेत्र में महिलाओं की तरक्की का जश्न मनाने का दिन है। महिलाओं को समाज में बराबरी का दजार् देना व लोगो को अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। किसान विश्वविद्यालय के प्रबंधक हरिशंकर सिंह ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण व समाज में योगदान को मान्यता देने का मौका देता है। अध्यापक श्रीकांत ने कहा कि महिलाओं के समृद्धि व समाज में स्थिति मजबूत करने को संकल्पित हंै। कायर्क्रम में छात्राओं ने विचार रखते हुए खुशी त्रिपाठी ने कहा कि लड़को को लड़कियों पर टीका-टिप्पणी से बचना चाहिए। अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 40 लड़के व लड़कियों ने हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग में प्रथम खुशी त्रिपाठी, द्वितीय सुनील, तृतीय संयुक्त रूप से युवराज व अमन रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय छात्रों को संस्था ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कायर्क्रम में संस्था के कायर्कतार् लवलेश सिंह समेत विश्वविद्यालय के अध्यापक श्रीकांत, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।