अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस पर चित्रकूट में नवाचार

अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस पर चित्रकूट में नवाचार

– ग्रामोदय विश्वविद्यालय में विशाल योग कायर्क्रम संपन्न
– चित्रकूट की संस्थाओं के साथ-साथ संत, महात्माओं, महंतों ने किया योगाभ्यास
– बच्चों, युवाओं, बुजुगोंर् सहित बडी संख्या में मातृशक्ति भी योग में बनी सहभागी
– ग्राम परिवेश में बना सेल्फी प्वाइंट आकषर्ण का केंद्र
चित्रकूट: अंतरार्ष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में विशाल योग कायर्क्रम एक नवाचार के रूप में हुआ। इस अवसर पर संत, महात्माओं, महंतों, कायर्रत सरकारी, अधर् सरकारी, गैर सरकारी, विकास, शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारी, कायर्कतार्ओं, प्रशासन और चित्रकूट अंचल के निवासियों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास का अभिनव प्रदशर्न किया।
योग के इस विशाल कायर्क्रम में दो हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की। दीनदयाल सोच संस्थान के संगठन सचिव एवं महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की प्रबंध मंडल के सदस्य अभय महाजन इस विशेष आयोजन के प्रमुख सूत्रधार थे। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भारत मिश्रा की संस्थागत अगुवाई में संपन्न इस योग कायर्क्रम में पूरे उत्साह एवं योग अनुशासन के साथ सहभागियों में संधि योग, ओम उच्चारण, आसन, सूयर् नमस्कार प्राणायाम, संकल्प आदि का अभ्यास किया। कायर्क्रम का शुभारंभ भारत माता के तैल चित्र पर संतोषी अखाडा के महंत रामजी दास, दिगंबर अखाडा के महंत दिव्य जीवनदास, जानकी महल के महंत सीता शरण दास, गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख डॉ रामनारायण शास्त्री, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी डॉ वी के जैन, सीएमओ विशाल सिंह एवं कुलसचिव नीरजा नामदेव द्वारा माल्यापर्ण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के योग शिक्षक डॉ तुषार कांत शास्त्री ने योग, आसन, प्राणायाम कराया। दीन दयाल शोध संस्थान के दशरथ प्रजापति ने सूयर् नमस्कार कराया।
——————————-