अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस: दो महिला सिपाही सम्मानित

अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस: दो महिला सिपाही सम्मानित

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। अन्तरार्ष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ ने महिला सशक्तिकरण बाबत वचुर्अल कायर्क्रम में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निदेर्श पर नोडल अधिकारी/सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय ने महिला सिपाहियों समेत पुलिस कायार्लय स्थित राघव प्रेक्षागार में हिस्सा लिया। सभी जिलों से शामिल महिला अधिकारी/कमर्चारी से ड्यूटी दौरान अनुभवों की जानकारी ली।
इसे भी पढ़े….महिला का अपहरण करने में तीन महिलायें गिरफ्तार
शुक्रवार को महिलाओं से तालमेल कर समस्याओं को सुनना व निस्तारण करवाने में किये प्रयासों की जानकारी ली। महिला बीट सिपाहियों ने बीट पुलिसिंग अनुभव साझा किये। सभी को निदेर्श दिये कि मिशन शक्ति अभियान व शक्ति दीदी के तहत महिला सशक्तिकरण बाबत ज्यादा कायर्क्रम करें। महिलाओं/बालिकाओं से सम्पकर् कर महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरुक करें। कायर्क्रम में नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन/सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक कायार्लय स्थित महिला सेल में तैनात महिला सिपाही माद्री तोमर व सम्मन सेल में तैनात महिला सिपाही पूनम यादव से महिला सशक्तिकरण बाबत सराहनीय कायोंर् के लिये मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कहा कि भविष्य में लगन व मेहनत से कतर्व्यों का निवर्हन करें।
———————