एआरटीओ पर लेनदेन को लेकर हुआ जानलेवा हमला

एआरटीओ पर लेनदेन को हुआ जानलेवा हमला

आरोपियों की गिरफ्तारी को दे रहे दबिश: थानाध्यक्ष

चित्रकूट। राजापुर-सरधुवा थाना क्षेत्र की मिलीभगत से बालू माफिया व लोकेशन गैंग जमकर ट्रक व ट्रैक्टर से बालू खनन कर ओवरलोडिंग कर रहे हैं। उच्च न्यायालय के आदेश बाद भी ट्रक-ट्रैक्टरों में अवैध खनन सामग्री ढोई जा रही है। नतीजतन गंदी सोच के एआरटीओ विवेक शुक्ला के ओवरलोड गाड़ी पकड़ने पर स्कॉपिर्यो सवार 15 दबंगों ने धमर्कांटा पर वजन करा रहे एआरटीओ पर जानलेवा हमला किया। एआरटीओ की तहरीर पर राजापुर थाने में जानलेवा हमले का मामला दजर्कर थानाध्यक्ष हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश दे रहे हैं।
एआरटीओ के साथ मारपीट की ये घटना रविवार की रात हुई। बताया गया कि ओवरलोड ट्रक छुड़वाने को लेकर एआरटीओ विवेक शुक्ला व चालक संदीप शुक्ला की लात-घूंसो व थप्पडों से जमकर धुनाई हुई। धुनाई से चालक की आंख में चोंट आई है। धुनाई बाद दबंग ट्रक मालिक फरार हो गये। एआरटीओ विवेक शुक्ला ने राजापुर थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामला दजर्कर दबंगों की गिरफ्तारी को दबिश् दी जा रही है।
चार माह पहले भी एआरटीओ प्रवतर्न विवेक शुक्ला पर भरतकूप थाना के गोण्डा गांव के पास भी जानलेवा हमला हुआ था। उनके ऊपर ट्रक चढ़ाने के प्रयास हुए थे। एआरटीओ बातचीत में अक्खड किस्म के माने जाते हैं। उनसे किसी से पटरी भी नहीं खाती। वे पैसे के लिए सब कुछ कर गुजरने को तैयार रहते हैं। यहां तक कि मारपीट व जानलेवा हमला उन पर नई बात नहीं है।