एआरटीओ हमले के आरोपी की जमानत मंजूर

एआरटीओ हमले के आरोपी की जमानत मंजूर

रिपोर्ट रामचन्द्र मिश्र

चित्रकूट। जांच दौरान जानलेवा हमले के एक नामजद आरोपी राहुल सिंह को राजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। घटना में शामिल कई हमलावर फरार हैं।
मंगलवार को राजापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार चैधरी की टीम ने एआरटीओ पर जानलेवा हमले के आरोपी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। राहुल सिंह के अधिवक्ता हषर्वीर सिंह व सिद्धांत सिंह की पैरवी के चलते न्यायाधीश सोनम गुप्ता ने राहुल सिंह को जमानत दे दी। दो दिन पहले जांच दौरान ओवरलोड ट्रक छुड़वाने को लेकर कार सवारों ने एआरटीओ पर हमला किया था। अभी कई आरोपी फरार हैं।
बाक्स———————-
हमले के आरोपी हैं विश्व हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष
चित्रकूट। एआरटीओ पर हमले के आरोपी विश्व हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष समेत चार नामजद व छह अज्ञात लोगों पर रिपोटर् दजर् हुई थी। विश्व हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष रवि सिंह बेराउर ने कहा कि वह बाहर थे। उनके खिलाफ बेजा रिपोटर् दजर् हुई है। रिपोटर् में रवि सिंह, रोहित व सरधुवा के ऋषभ कुमार, कुसेली के राहुल नामजद हैं। छह अज्ञात हैं। उन्होंने एआरटीओ पर आरोप लगाया कि परिजनों के ट्रकों को पकडकर इंट्री शुल्क लेते थे। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री को एआरटीओ की शिकायत भेजी है।