एण्टी रोमियों टीमों ने भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

एण्टी रोमियों टीमों ने भ्रमण कर महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-4 के तत्वाधान में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सावर्जनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया गया।
मिशन शक्ति अभियान-4 व शक्ति दीदी अभियान के तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निदेर्श पर जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पयर्वेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रों में एण्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न सावर्जनिक स्थलों एवं ग्रामों में भ्रमण किया गया। महिलाओं, बालिकाओं को मिशन शक्ति व शक्ति दीदी के सावर्जनिक स्थलों चैराहे, बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदशर्न तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया गया। साथ ही महिलाओं, बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएं यूपी-112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता के लिए एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकमीर् द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। साथ ही समय से उनका निस्तारण किया जाता है। साथ ही सभी महिलाओं, बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निभीर्क होकर उपयोग करने करने तथा महिलाओं को आत्मनिभर्र बनने व निभीर्क होकर अपने क्षेत्र में कायर् करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया। इसी क्रम में महिलाओं, बालिकाओं को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बताया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सावर्जनिक स्थलों स्कूल, काॅलिज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओं एवं बालिकाओं का अधिकतर आवागमन होता है, उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो, मनचलो द्वारा आपत्तिजनक हरकतों को रोकने के उद्देश्य से सघन जांच कर लोगों से पूछताछ की जाती है।
————————–