एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

एसपी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन्स में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान अधिकारी, कमर्चारियों का टनर् आउट जांच किया। साथ ही परेड ग्राउण्ड में उपस्थित सभी टोलियों की ड्रिल देखी गयी एवं आवश्यक सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निदेर्शित किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परिवहन शाखा, आवासीय परिसर का भ्रमण कर प्रतिसार निरीक्षक को साफ-सफाई के लिए आवश्यक दिशा निदेर्श दिये। साथ ही आदेश-कक्ष में जाकर पुलिस कमिर्यों का अदर्ली रुम किया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, पीआरओ प्रदीप पाल आदि मौजूद रहे।
————————-