कांग्रेसी जितायें गठबंधन प्रत्याशी: कोआडिर्नेटर

कांग्रेसी जितायें गठबंधन प्रत्याशी: कोआडिर्नेटर

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह चित्रकूट

चित्रकूट। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस नेत्री रंजना बराती लाल पांडे के आवास पर लोकसभा चुनाव को नवनियुक्त कोऑडिर्नेटर रामबहादुर त्रिपाठी ने पदाधिकारियांे की बैठक में कहा कि सभी को मजबूती से गठबंधन प्रत्याशी को लोकसभा में जिताना है। सभी ब्लॉक अध्यक्ष अपने-अपने ब्लॉकों व न्याय पंचायतों में बैठक कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर गठबंधन प्रत्याशी को जितायें।
रविवार को बैठक में कोआडिर्नेटर रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि ये चुनाव संविधान व लोकतंत्र को बचाने को सभी को एकजुट होकर गठबंधन को जिताकर नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है। इन दिनों अन्याय के खिलाफ भारत जोड़ो न्याय यात्रा से तानाशाही सरकार के खिलाफ सड़कों पर नेता राहुल गांधी संघषर् कर रहे हैं। सभी को उनके हाथों को मजबूत करने को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा पहुंचाना है।
बैठक में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जिले के कायर्कतार् गठबंधन प्रत्याशी को जिताने में रात-दिन एक कर देंगे। बैठक में पीसीसी सदस्य पूवर् प्रत्याशी कांग्रेस रंजना बराती लाल पांडे, शिव गुलाम वमार्, जिला उपाध्यक्ष राकेश वमार्, महेंद्र सिंह, कालीचरण राजपूत, विजयमणि त्रिपाठी, यमुना शुक्ला, चुनबाद प्रसाद, कामता प्रसाद द्विवेदी, देव कुमार त्रिपाठी, जगजाहिर पटेल, शिवशंकर खंगार, इंद्रजीत उपाध्याय, महेंद्र, सुभाष साहू, फूलचंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।