कायर्शाला में नये कानूनों बाबत दी जानकारी

कायर्शाला में नये कानूनों बाबत दी जानकारी

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में अभियोजन निदेशालय के आदेश पर संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस कायार्लय स्थित राघव प्रेक्षागार में नवीन भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 बाबत कायर्शाला हुई।
रविवार को कायर्शाला/प्रशिक्षण में अभियोजन अधिकारी शशिकान्त व बृजमोहन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023, भारतीय न्याय संहिता पर सहायक अभियोजन अधिकारी पियूष कुमार व नवनियुक्त सहायक अभियोजन अधिकारी आकाश साहू ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 बाबत जानकारी देकर पुलिस को प्रशिक्षित किया।
कायर्शाला/प्रशिक्षण में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय, सीओ सिटी राजकमल, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुन्दर मिश्रा, अपर शासकीय अधिवक्तागण, अभियोजन अधिकारीगण, समस्त थाना/चैकी प्रभारी व अन्य पुलिस कमीर् मौजूद रहे।
———————–