केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप में उबाल

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप में उबाल

केजरीवाल को कैद कर सकते हैं, सोच को नहीं – संतोषी लाल

चित्रकूट। आम आदमी पाटीर् जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला की अगुवाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कवीर् कचहरी परिसर से धनुष चैराहे होते हुए पटेल तिराहे तक जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदशर्न हुआ। प्रदशर्नकारियों ने धरना देकर मोदी हाय-हाय के नारे लगाये।
शुक्रवार को आम आदमी पाटीर् जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला की अगुवाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री/आम आदमी पाटीर् मुखिया अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदशर्न हुआ। नरेंद्र मोदी हाय-हाय, मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी। जब-जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है- आदि नारे लगाये। जिलाध्यक्ष सन्तोषीलाल शुक्ला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से नरेंद्र मोदी डरे हैं। नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा डर आम आदमी पाटीर् से लगता है। लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हार रहे हैं। इसीलिए नरेंद्र मोदी ने लोस चुनाव घोषित होते ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवा दिया, ताकि अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार न कर सके। अरविंद केजरीवाल भारत के लोगों के दिलों में बसते हैं। हर गरीब के बेटे हैं, अरविंद केजरीवाल को कैद किया जा सकता है, उनकी सोच को कैद नहीं किया जा सकता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में गरीबों के बच्चों को विश्व स्तरीय सरकारी स्कूल बनवाये हैं। हर गरीब के बच्चे को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। केजरीवाल ने दिल्ली में विश्व स्तरीय अस्पताल बनवाये हैं। मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। हर गरीब को मुफ्त इलाज मिलता है। हर टेस्ट मुफ्त होते हैं। केजरीवाल ने हर बुजुगर् को मुफ्त तीथर् यात्रा कराई है। महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा कराते हैं। एक हजार प्रति माह देने का ऐलान किया है। केजरीवाल अपने कामों से दिल्ली के हर गरीब के बेटे बन चुके हैं। नरेंद्र मोदी लोकतंत्र की हत्या पर उतारू हैं। शराब घोटाला जैसा कुछ नहीं हुआ। झूंठी गवाही पर साजिश की गई है। लोस चुनाव में देश की जनता नरेंद्र मोदी को सबक सिखाएगी।
इस मौके पर प्रांत महासचिव अंकित सिंह, अविनाश चंद्र त्रिपाठी, शिवशंकर, लवलेश केसरवानी, राजबहादुर साहू, नबर्दा प्रसाद यादव, गया प्रसाद पाल, शिवप्रकाश सिंह, योगेन्द्र रैकवार, छेदीलाल सिंह खंगार, अनुरोध सिंह यादव, प्रेमचंद्र सिंह, दीपक कुमार, बीरेंद्र कुमार यादव, श्यामबाबू त्रिपाठी, जुगुल किशोर जाटव, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, अमित कुमार, अश्विनी कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।