गौशालाओं की दशा न सुधरी तो होगा चक्का जाम

गौशालाओं की दशा न सुधरी तो होगा चक्का जाम

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री ऋषभ, गौ रक्षा प्रमुख के जिला संयोजक अंकित पटेल, सह संयोजक विमल त्रिपाठी, प्रणव भारद्वाज व नगर अध्यक्ष नीरज केशरवानी ने पहाडी ब्लाक के प्रसिद्धपुर गौशाला देखा। गौशाला में गौवंश ‌‌बीमार मिले। प्रधान ने बताया कि बीडीओ साहब ने निरीक्षण किया था।
मंगलवार को विहिप के पदाधिकारियों ने गौशाला में बीमार गौवंश देखे। बीडीओ पहाडी मानने को तैयार नहीं है। प्रशासन के बीडीओ गैरजिम्मेदाराना‌ रवैया अपनायेंगे तो अन्य अधिकारियों से क्या उम्मीद कर सकते हैं। जिले की गौशालाओं की दुदर्शा यही है। इसी के चलते संबंधित अधिकारी व डॉक्टर ध्यान नहीं दे रहे। गौशालाओं में प्रतिदिन कोई न कोई गाय मर रही है। जिलाधिकारी‌ के कडे आदेश के बाद भी‌ सूबे के मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को जिले के एसडीएम व बीडीओ तथा पशुपालन अधिकारी, प्रधान-सचिव ‌सभी लोग पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि सख्ती व ईमानदारी से जिम्मेदार अधिकारियों‌ के कायर् की समीक्षा कर औचक निरीक्षण कर गौशालाओं के प्रति ‌लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कडी कारर्वाई की जाये। चेताया कि ऐसा न होने पर‌ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल धरना-प्रदशर्न व चक्का जाम को बाध्य होगा।
—————–