चित्रकूट पुलिस द्वारा किया गया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पदार्फाश

चित्रकूट पुलिस द्वारा किया गया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पदार्फाश

 भारी मात्रा में शस्त्रों के साथ दो अरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट ब्यूरो: पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के कुशल निदेर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए की जा रही कायर्वाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा आशुतोष त्रिपाठी तथा उनकी टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पदार्फाश करते हुए शस्त्र निमार्ण करने वाले दो आरोपियों को भारी मात्रा में निमिर्त, अर्द्धनिमिर्त शस्त्र, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पत्रकार वातार् में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली के दिन प्रभारी निरीक्षक सरधुवा आशुतोष तिवारी अपनी थाना टीम के साथ शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमणशील थे। इस दौरान अवैध शस्त्र निमार्ण की सूचना प्राप्त होने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से अवैध शस्त्र निमार्ण कर रहे आरोपी उमादत्त विश्वकमार् पुत्र स्व मोहनलाल विश्वकमार् निवासी फुलवारी मजरा सरधुवा व दुगार् प्रसाद विश्वकमार् पुत्र स्व रामहित विश्वकमार् निवासी ग्राम लोहदा थाना पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तमंचे, अर्द्धनिमिर्त तमंचे, कारतूस एवं शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद हुये। अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी के सम्बन्ध में आरोपियों के विरुद्ध थाना सरधुवा में धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सरधुवा आशुतोष तिवारी, अपराध निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुन्नीलाल, चन्द्रमणि पाण्डेय, शिवमणि मिश्रा, अरविन्द पाण्डेय, आरक्षी ललित सोनी, आरक्षी चालक राहुल पुरी, अतुल मिश्रा, दिनेश कुमार, शक्ति सिंह व महिला आरक्षी रचना प्रजापति शामिल रहे।