जनपद में धूमधाम से मनाई गई डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

जनपद में धूमधाम से मनाई गई डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती

– विभिन्न जगहों पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह
Mo0 7905851055

चित्रकूट ब्यूरो: भारत देश के संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती रविवार को जनपद के सभी सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों मंे धूमधाम के साथ मनाई गई। विभिन्न जगहों पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में लोगों को बाबा साहब की बातो पर अमल करने को प्रेरित किया गया।
कलेक्टरेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी विद्वता को देखते हुए उन्हें भारत का संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि सामाजिक न्याय व अवधारणा के तहत सभी लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ व समान अवसर देने का कार्य करें। यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर एक महान प्रतिभा थी। इतने बडे लोकतांत्रिक देश को चलाने के लिए उन्होंने संविधान बनाया। ऐसी महान शख्सियत को हम नमन करते हैं। हम सबको उनके बताए हुए मार्गो पर ही चलना चाहिए। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को महत्व दिया है व्यवहार के बाद उन्होंने परिस्थितियों को भी ठीक करने में अपनी जी-जान लगा दी थी। उन्होंने केवल दलित समाज के लिए ही काम नहीं किया, बल्कि उन्होंने हर वंचित लोगों के लिए कार्य किया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए हुए मार्गों पर चलकर आम जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, सहायक निदेशक मत्स्य भानु चंद्रा, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, आयुक्त सहायक मनोज कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। पुलिस अधीक्षक ने बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर के जीवन एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सम्बोधित किया। इस मौके पर अपर पुलस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, प्रभारी एलआईयू सूर्यकान्त अरुण राय, प्रभारी सोशल मीडिया सेल निशिकान्त राय, प्रधान लिपिक अनिल मोहन शुक्ला, वाचक पारितोष दिक्षित, डायल 112 प्रभारी शिवमूरत यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी जनपद के 11 मंडलो के सभी 851 बूथो पर संविधान निर्माता डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनायी गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने खोह में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बनाये सम्विधान से आज देश चल रहा है। बाबा साहब ने समाज के शोषित व वंचितो को समाज में बराबरी का सम्मान दिलाने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी, अश्वनी अवस्थी, राजेश जायसवाल, अंजू वर्मा, दिव्या त्रिपाठी, महेन्द्र कोटार्य, बृजेश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, कैलाश रलिहा, अभिषेक ओझा, राखी चैबे, रवि गुप्ता, सुरेश अनुरागी, बृजेन्द्र शुक्ला, भवानी जोशी आदि मौजूद रहे।
बहुजन समाज पार्टी द्वारा भी पुरानी कोतवाली मैदान बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी मंडल बांदा एडवोकेट कौशल कुमार व बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने बाबा साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने का सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर शिव अवतार त्रिपाठी, उमाकांत त्रिपाठी, प्रमोद कुमार वर्मा, जमुना प्रसाद पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, रामविशाल वर्मा, सोनपाल वर्मा, रविंद्र कुमार वर्मा, राजा सोनकर, राजेश रैकवार, नगर अध्यक्ष श्यामलाल, गया प्रसाद सविता, फूल कुमार वर्मा, हनुमान प्रताप, शिवराज, जीवन, वरुण कुमार वर्मा, लाल सिंह, जगत सिंह पटेल, जगदीश यादव, सहदेव कुशवाहा, रामभजन वर्मा, संतोष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
भारतीय बौद्ध महासभा के अंतर्गत डाॅ बी आर अम्बेडकर जयंती समिति द्वारा भी डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शाखा के पदाधिकारियों द्वारा शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ज्ञानचंद बौद्ध ने उपस्थित लोगों को समाज में फैली कुरीतियों को त्याग कर भगवान बुद्ध के सिद्धांतों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डॉ अंबेडकर के विचारों पर अमल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कहा कि डॉ अम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान को हर घर में होना चाहिए और सभी लोगों को संविधान पढ़ना चाहिए। इस दौरान डॉ अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में प्रदेश एवं जनपद में स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जिसमें कीर्ति मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, हर्ष पाण्डेय, प्रिंसी सिंह, रक्षा यादव, गार्गी गुप्ता, हिमांशु, सरस्वती, कमल, रेशमा, कीर्ति राज, करण यादव, अनुज कुमार, अंतिम कुमार, स्वतंत्र कुमार, अनीता, तन्नू देवी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मार्च 2024 में सेवा निवृत शिक्षक जैनुलाब्दीन, बालकृष्ण चतुर्वेदी, हेमेशचन्द्र श्रीवास्तव, दशरथ प्रसाद, बद्रीप्रसाद, चन्द्रभान आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर इं. गुरु प्रसाद, दिनेश कुमार, मतगंजन प्रसाद, इं. गिरीश माहौर, इं. जयप्रकाश, इं. सर्वजीत कुमार, दिनेश कुमार सनेही, पूर्व शिक्षक माता प्रसाद, सुंदरलाल, शिव प्रसाद, भैयालाल, जाहर सिंह, अभिषेक कुमार, गणेश शंकर, शंकर दीन, कमलेश कुमार, कपिल गौतम, रामलखन, विजय कुमार, चंद्रप्रकाश वर्मा, रेवती, विमल कुमार बौद्ध, प्रेमलता, गीता वर्मा, नगीना कुमारी, डॉ सुदामा प्रसाद, दीपक कुमार, संघमित्रा, रोहित, रितिक, शिवनारायन वर्मा, अजय कुमार त्यागी, सुरेश चंद्र, विनोद कुमार, वर्षा, विश्वदीप, सुमन आदि मौजूद रहे।
———————–