जल संरक्षण, प्राकृतिक कृषि का अब मझगवां में भी होगा विस्तार

जल संरक्षण, प्राकृतिक कृषि का अब मझगवां में भी होगा विस्तार

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: मध्य प्रदेश सतना जिले के मझगवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत केल्हौरा के बड़ा तालाब के गहरीकरण का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार द्वारा किया गया। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, मझगवां चित्रकूट द्वारा तालाब के गहरीकरण का कायर् सृजन एवं इंडसइंड बैंक के सहयोग से विस्तार परियोजना के अंतगर्त कराया जा रहा है। खुदाई में निकलने वाली गाद ग्राम पंचायत के किसानों को निशुल्क प्रदान की जा रही है।
संस्थान निदेशक राष्ट्रदीप ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वषर् में संस्थान द्वारा मझगवां जनपद पंचायत के 30 गांव में जल संरक्षण व प्राकृतिक खेती के कायर् किये जाने है। जल संरक्षण के अन्तगर्त तालाब गहरीकरण, दोहा निमार्ण, चैकडैम मरम्मत, गैबियन निमार्ण एवं कूप मरम्मत का कायर् किया जाना है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत केल्हौरा एवं पुतरी चुवा के तालाबों में गहरीकरण का कायर् आरंभ हो रहा है। विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार नें कहा कि जल संरक्षण के कायर् क्षेत्र की बडी जरूरत है। ग्रामीण संस्थान के इस कायर् में बढ़-चढ़कर अपेक्षित सहयोग करें। तालाब कि निशुल्क गाद पाकर किसान काफी प्रसन्न दिखाई पडे। उन्होंने बताया कि 65 मीटर लम्बाई, 65 मीटर चैड़ाई एवं 1 मीटर गहराई तक तालाब का गहरीकरण किया जा रहा है। निशुल्क गाद किसानो को दिया जा रहा है। दोनों ग्राम पंचायत में कायर् प्रारंभ होने के पूवर् ही 2500 ट्राली की लिखित डिमांड किसानों द्वारा की गई। केल्हौरा सरपंच बारेलाल ने जल की समस्या को बताया। कायर्क्रम का संचालन मनोज कुमार ने किया।
इस मौके पर सामाजिक कायर्कतार् अचर्न, संस्थान समन्यवयक देशराज, कृषि विशेषज्ञ गुरुदयाल, आनंद कुमार, बिंदा प्रसाद, शिवकुमार, रामविलाश, सुरेश आदि मौजूद रहे।
———————–