झाँसी मंडल में 2047 का विकसित भारत व रेल विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

झाँसी मंडल में 2047 का विकसित भारत व रेल विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्रकूट: झाँसी मंडल के 10 स्टेशन एवं 88 आरओबी, आरयूबी के शिलन्यास, लोकापर्ण, उद्घाटन समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मागर्दशर्न और वरिष्ठ मंडल कामिर्क अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुवेर्दी के नेतृत्व में झांसी मण्डल के अंतगर्त आने वाले 77 विद्यालयों में 2047 का विकसित भारत व रेल विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कायर्क्रम के अंतगर्त स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग, निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 6120 बच्चों ने भाग लिया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय से 9 बच्चों को विजेता के रूप में चुना गया। इस प्रकार कुल 693 बच्चों को विजेता के रूप में चुना गया। सभी बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इन विजेता बच्चों को स्टेशन उरई, बांदा, चित्रकूटधाम कवीर्, दतिया, हरपालपुर, ललितपुर, महोबा, मुरैना एवं पुखरायां और अन्य स्थानों पर 26 फरवरी को आयोजित कायर्क्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पूरे भारत देश में 554 अमृत स्टेशनों एवं 1500 आरओबी, आरयूबी का शिलन्यास, लोकापर्ण, राष्ट्र को समपर्ण किया जायेगा। इसके अंतगर्त पूरे देश में 4 लाख से अधिक बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिनमे से 46 हजार से अधिक बच्चों को विजेता के रूप में पुरस्कृत किया जायेगा।
——————————-