ट्रैक्टर ट्राली निकाल किसानों ने भरी हुंकार

ट्रैक्टर ट्राली निकाल किसानों ने भरी हुंकार

0 राष्ट्रपति सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

चित्रकूट। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवाहन पर पूरे प्रदेश में किसानों ने ट्रैक्टरों से जिला मुख्यालय पहुंच हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष राम सिंह राही की अगुवाई में किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों समेत मुख्यालय पहुंचे।
बुधवार को गल्ला मंडी परिसर में जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि देश का किसान-मजदूर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। दिल्ली में किसानों के आंदोलन के समथर्न में एक दिवसीय ट्रैक्टर हुंकार रैली निकाली गई। गल्लामंडी से चलकर तहसील परिसर रैली पहुंची। जिलाध्यक्ष राम सिंह राही व किसानों ने राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि देश में किसानों की मांग जायज है। सरकार तानाशाही पर उतारू है। न्यूनतम समथर्न मूल्य का वायदा कर सरकार वायदे से मुकर रही है। बिजली संसोधन विधेयक 2022 तत्काल वापस लें। किसानों की कृषि योग्य जमीन अधिग्रहीत न की जाये। अनुपयोगी कृषि भूमि पर अधिग्रहण किया जाये। अधिग्रहण विधेयक 2012 के सकिर्ल रेट हटाकर नये सकिर्ल रेट पर मुआवजा देने समेत आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस मौके पर किसान शैलेन्द्र सिंह, उदयनारायण सिंह, ओमनारायण गगर्, नीलकंठ द्विवेदी, विजय त्रिपाठी, शिवदयाल बघेल, राजकिशोर सिंह, विक्रम सिंह, राममूरत कुशवाहा, राजकुमार, कमलेश, सन्तोष, दिनेश, रामप्रसाद, देवनारायण यादव, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
———————