डीएम-एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस दिखाकर नेताओं को आचार संहिता का पढाया पाठ

डीएम-एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस दिखाकर नेताओं को आचार संहिता का पढाया पाठ

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछावह

चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में राजनैतिक दलों के साथ लोकसभा चुनाव को वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण एवं आदशर् आचार संहिता बाबत बैठक में जिलाधिकारी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि आदशर् आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। सभी को आचार संहिता के नियम-कानूनों की जानकारी दी गई।
गुरुवार को कलेक्टेªट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि चुनाव दौरान कोई समस्या या सुझाव हो तो उन्हें व पुलिस अधीक्षक तथा एडीएम को बतायेंगे। तत्काल अमल होगा। मतदाता सूची, मतदान केन्द्रों, बूथ की सूची, प्रशिक्षण स्थान, पाटिर्यों के रवाना स्थल, मतगणना स्थल की जानकारी को सूची दी गई है। सभी मिलकर चुनाव को निभीर्क-निष्पक्ष ढंग से संपन्न करायेंगे। सोशल मीडिया में गलत खबर नहीं फैलानी। संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से वातार् करें। प्रशिक्षण व मतदान को कौन सी ईवीएम मशीन दी जाएगी। नंबरों की सूची दी जायेगी। सभी पाटिर्यों के साथ समान बतार्व होगा। चुनाव की घोषणा होते ही आदशर् आचार संहिता का पालन हर हाल में होगा। आदशर् आचार संहिता के उल्लंघन पर कोई पाटीर् पदाधिकारी या प्रत्याशी के करने पर कायर्वाही होगी। भारत निवार्चन आयोग के दिशा- निदेर्शों अनुसार चुनाव होगा।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पाटीर् पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव संपन्न कराने को पयार्प्त पुलिस बल की व्यवस्था है। चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पुलिस सक्रीय होकर चुनाव कराने में मदद करेगी। आदशर् आचार संहिता का उल्लंघन किसी दशा में नहीं होने दिया जाएगा। जो गाइडलाइन की प्रति दी गई है, भारत निवार्चन आयोग को अच्छे से अध्ययन कर पाटीर् पदाधिकारियों से पालन करायें। एडीएम एफआर उमेशचन्द्र ने कहा कि चुनाव दौरान पोलिंग पाटिर्यां चित्रकूट इंटर कॉलेज कवीर् से रवाना हांेगी। मतदान कमिर्यों को प्रशिक्षण सीआईसी में दिया जाएगा। मतदान समाप्ति बाद स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल रामायण मेला परिसर सीतापुर में है। आदशर् आचार संहिता के नियम- कानून की बुकलेट भारत निवार्चन आयोग ने दी है। इसके पूवर् डीएम-एसपी समेत पाटीर् पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। बैठक में एडीएम उमेशचन्द्र, एडीएम नमामिगंगे वंदिता श्रीवास्तव, एएसडीएम सतीशचन्द्र समेत सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अपना दल एस जिलाध्यक्ष रामसिया सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, आप जिलाध्यक्ष संतोषीलाल शुक्ला, भाजपा के अखिलेश रैकवार आदि मौजूद रहे।