डीएम कायार्लय से प्रधान को नोटिस जारी

प्रधान ने अपने खाते में डाली मजदूरी की धनराशि

डीएम कायार्लय से प्रधान को नोटिस जारी

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

मानिकपुर/चित्रकूट। मानिकपुर ब्लाक के भौंरी गांव के विकास कायोंर् के नाम पर प्रधान-सचिव की मिलीभगत से सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है। सरकारी मानकों की अनदेखी कर निमार्ण कायर् हो रहे हैं। ठेकेदार की कमीशनखोरी से जिम्मेदार अधिकारी जांच में लीपापोती कर रहे हैं। प्रधान ने मजदूरी के लाखों रुपये अपने खाते में डालकर धांधली की है। जिलाधिकारी ने प्रधान को 95(1) (छ) की नोटिस जारी की है।
रविवार को भौंरी गांव के प्रधान को नोटिस जारी करने का खुलासा हुआ। बताया गया कि डीपीआरओ के पत्र 2547 31.10.2023 व अनुस्मारक 2784 23.11.2023 बाबत निम्न आरोपी बाबत नोटिस जारी कर जवाब-तलब पेश करने के निदेर्श दिये हैं। भौंरी में ई-ग्राम स्वराज पोटर्ल के परीक्षण में मिला कि 2022-23 में वेंडर सत्यभामा एजेंसी बैंक खाता संख्या इंडियन बैंक 7053676384 में रुपए 0789889.00 एवं वषर् 2023-24 में रुपए 0127992.00 कुल 917881.00 रूपए प्रधान ने मजदूरी की धनराशि मजदूरों के खाते में न डालकर खुद के खाते में डालकर निकाल लिए हैं। डीपीआरओ ने पत्र संख्या 46 तारीख 6.04.2023 में साफतौर पर निदेर्श दिये हैं कि ग्राम पंचायत विकास कायोंर् में मजदूरों के खाते में ही धनराशि डाली जाये। प्रधानों ने अपने खाते में मजदूरी भुगतान कर बंदरबांट किया है। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए कायार्लय जिलाधिकारी के पत्रांक 2913 दिनांक 7.12.2023 को प्रधान भौंरी श्रीमती सत्यभामा को उप्र पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(छ) के तहत नोटिस जारी की गई है। 22 दिन के अंदर जवाब देने के निदेर्श हैं। भौंरी में विकास कायोंर् में प्रधान व सचिव की मिलीभगत से ठेकेदारों ने जमकर धांधली की है। मानकविहीन कायर् कराकर सरकारी धन का बंदरबांट किया है। भौंरी में विकास कायोंर् व प्रधान के अपने खाते में मजदूरी की धनराशि डालने की जांच कब होगी।