डीएम ने खाद्यान्न वितरण का किया निरीक्षण

डीएम ने खाद्यान्न वितरण का किया निरीक्षण

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने सावर्जनिक वितरण प्रणाली नगर क्षेत्र लक्ष्मणपुरी/द्वारिकापुरी में कोटेदार रामप्यारे वमार् की दुकान पहुंचकर नई तकनीक से निःशुल्क खाद्यान्न बांटने का निरीक्षण किया।
बुधवार को जिलाधिकारी ने काडर् धारक ललिता देवी को खाद्यान्न प्राप्ति की रसीद दिलाई। ई-पास मशीन व बेईंग मशीन से कडर्धारकों को खाद्यान्न का वजन भी कराया। जिला पूतिर् अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों में ई-पास मशीन, वेईंग मशीन से खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। नई प्रणाली से काडर्धारकों को पूरी मात्रा में खाद्यान्न निःशुल्क मिल रहा है। प्रदेश में नई व्यवस्था के वितरण में आठ जिलों में सबसे अच्छा वितरण चित्रकूट में हो रहा है। जिले में 443 कोटेदारों की दुकानों पर ये नई व्यवस्था लागू हुई है।
उन्होंने बताया कि कोटेदार के यहां 569 राशन काडर् धारक हैं। अभी तक 410 कडर्धारकों को खाद्यान्न बांटा गया है। निरीक्षण में पूतिर् निरीक्षक दिलीप कुमार समेत कोटेदार रामप्यारे वमार् व काडर् धारक मौजूद रहे।
———————-