दो शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

दो शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
एसपी ने दिये खुलासे के निदेर्श

 

रिर्पोट अर्जुन कश्यप

चित्रकूट। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। इनमें एक शव बुजुगर् किसान का है। दूसरा शव दो दिन से लापता युवक का है।
मंगलवार को बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा गांव मंे अनुसूचित जाति के 62 वषीर्य लालजी सवेरे शौच को खेतों में गये थे। अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस बल समेत मौके पर पहुुंचे। परिजनों के अनुसार किसी से रंजिश नहीं थी।

इसी क्रम में मानिकपुर थाने के सरैंया चैकी के गढचपा गांव के मजरा भौठीपुरवा के बच्चा (32) का शव मंगलवार को दोपहर जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चा रविवार की रात खेत की रखवाली करने गया था। फिर वह लापता हो गया था। मंगलवार को शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों मामलों का खुलासा कर हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निदेर्श थानाध्यक्षों को दिये हैं। दोनों शव पोस्टमाटर्म को मचर्री भेजे गये हैं।
———————