धमर्नगरी के विकास के लिए चित्रकूट धाम नगर पालिका ने पास किया 54 करोड का बजट

धमर्नगरी के विकास के लिए चित्रकूट धाम नगर पालिका ने पास किया 54 करोड का बजट

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: धमर्नगरी के विकास के लिए चित्रकूट धाम नगर पालिका ने लगभग 54 करोड का बजट पास किया है। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने चित्रकूट को निरंतर सुन्दर बनाने के लिए बदलाव युक्त विकास करने की बात कही है।
नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कवीर् सभागार में पालिका की विशेष बजट बैठक नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वित्तीय वषर् 2024-25 की अनुमानित आय 539241150 रूपए एवं अनुमानित व्यय 531244250 रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा वित्तीय वषर् 2023-24 की मूल आय 386576305 रूपए व व्यय 339760054 रूपए की बोडर् में सवर्सम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद सदस्यों द्वारा सवर्सम्मति से गत वषर् के आय व्यय पर चचार् हुई।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, सभासद सुखदेवी, नीतू सिंह, पवन कुमार, संदीप, राजकमल वमार्, राजकुमार साहू, राजेश पटेल, विनय कुमार त्रिपाठी, सुनीता देवी, नीलम शुक्ला, हेमलता, अरुण कुमार त्रिपाठी, ओमकार यादव, पूजा विश्वकमार्, मोहम्मद लतीफ, बालू राम निषाद, कान्हा केसरवानी, शकुंतला गुप्ता, अनुज निगम, शंकर प्रसाद यादव, शैलेंद्र सोनी, शुभम केशरवानी, विनीत पयासी, अवर अभियंता संतोष सिंह राठौर, सफाई एवं खाद निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, राजस्व लिपिक प्रवीन्द श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक लेखा लिपिक सुभाष गुप्ता, ज्ञानचंद गुप्ता, राजेंद्र राम, प्रकाश निरीक्षक अशरफ, रवि, ज्ञानेंद्र, कौशल आदि मौजूद रहे।