नशे में पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान

नशे में पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। घरेलू विवाद के चलते पत्नी ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमाटर्म को मचर्री भेजा। परिजनों ने बताया कि दंपति के बीच विवाद के चलते पत्नी ने ये कदम उठाया है।
फांसी लगाकर जान देने का ये मामला गुरुवार की रात कवीर् कोतवाली के लक्ष्मणपुरी पुरानी बाजार में हुआ। सास गीता देवी ने बताया कि देवर प्रदीप सिंह के पुत्र विक्की की शादी बाद शहर के टाउन हाल में समारोह था। घर पर तैयारियां चल रही थीं। सभी लोग समारोह में शामिल होने चले गये थे। गुरुवार की शाम ज्योति (35) घर में तैयार हो रही थी। पति संतोष तोमर नशे में घर पहुंचा तो किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। खफा ज्योति ने घर के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले गये। डाॅक्टरों के मृत घोषित करने पर कोहराम मच गया। मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है। कवीर् कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौत का कारण अज्ञात है। पीएम रिपोटर् बाद स्थिति साफ होगी।