नाबालिक से दुष्कर्म के वांछित समेत सात वारंटी दबोचे

नाबालिक से दुष्कर्म के वांछित समेत सात वारंटी दबोचे
रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निदेर्श पर वारंटी/वांछित की गिरफ्तारी को जारी अभियान में पुलिस ने एक वांछित व सात वारंटी दबोचे हैं।
रविवार को राजापुर थाने के अपराध निरीक्षक बलवान सिंह ने दीवान बुद्धीलाल वमार् के साथ दुष्कमर् व पाक्सो एक्ट तथा आईटी एक्ट के वांछित हरिओम पुत्र रामलखन निषाद निवासी रगौली को गिरफ्तार किया। मऊ थाने के दरोगा गंगाचरण ने सिपाही राहुल पाण्डेय के साथ विद्युत अधिनियम के वारंटी देव कुमार पुत्र लल्लू निवासी सुहेल को गिरफ्तार किया। मानिकपुर थाने के वरिष्ठ दरोगा रामवीर सिंह ने सिपाही विमलेश के साथ आबकारी अधिनियम के वारंटी आकाश चैधरी पुत्र गया प्रसाद चैधरी निवासी जवाहरनगर को गिरफ्तार किया। कोतवाली कवीर् के दरोगा राकेश सिंह ने एनआई एक्ट के वारंटी आशीष कुमार पाण्डेय पुत्र चन्द्रभान पाण्डेय निवासी जेएम स्कूल के पीछे भरतपुरी को गिरफ्तार किया। भरतकूप थाने के दरोगा पवन कुमार त्रिपाठी ने सिपाही संदीप लोधी के साथ घर में घुसकर चोरी के वारंटी मूलचंद्र उफर् मुरमुंडा पुत्र रामपति त्रिपाठी निवासी कोरारी को गिरफ्तार किया। पहाडी थाने के दरोगा खलील अहमद ने सिपाही गुड्डू यादव के साथ एनआई एक्ट के वारंटी विजयपाल यादव पुत्र शिवऔतार यादव निवासी मझियार को गिरफ्तार किया। मारकुण्डी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने सिपाही प्रदुम्न दुबे के साथ आबकारी अधिनियम के वारंटी नन्दू कोल पुत्र रामलाल निवासी अमचुर नेरुआ को गिरफ्तार किया। बरगढ थाने के दरोगा अनिल कुमार मिश्रा ने शान्तिभंग के वारंटी सुनील कुमार आदिवासी पुत्र बच्चालाल कोल निवासी महरजा बोझ को गिरफ्तार किया।
———————-