नारी विकास से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: अशोक जाटव

नारी विकास से ही भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: अशोक जाटव

रिपोर्ट रामचंद्र मिश्र

चित्रकूट। भाजपा ने जिले के 11 मण्डलों में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिलाओं से संवाद का वचुर्अल कायर्क्रम किया। कवीर् मंडल के नारी शक्ति वंदन सम्मान व संवाद समारोह रामलीला भवन पुरानी बाजार कवीर् में हुआ।

इसे भी पढ़े….4 वषीर्य बालक का अपहरण एवं हत्या की घटना का
बुधवार को कवीर् मंडल सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, महामंत्री आलोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी व ऐंचवारा में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, रगौली में डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, रामनगर में ब्लाक प्रमुख गंगासागर मिश्र, मानिकपुर में ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्र, शिवरामपुर में चन्द्रिका प्रसाद की मौजूदगी में शक्ति वंदन सम्मान व संवाद समारोह स्वयं सहायता समूह की महिलायें व सामाजिक सस्थाओं से जुड़ी महिलाओं से जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी ने कहा कि नारी नारायणी का स्वरूप है। भाजपा नारी को शक्ति रूप में स्थापित कर रही है। भाजपा डबल इंजन सरकारें नारी शक्ति के विकास को संकल्पित हैं। लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, नारी शक्ति के नवीन आयाम हैं। मोदी नारी शक्ति के नेतृत्व में विकास पर जोर दे रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने सम्मान समारोह में महिलाओं से कहा कि नारी शक्ति को सशक्त करने को ही मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया है। नारी का विकास करके ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि भाजपा डबल इंजन सरकारे डबल गति से नारी शक्ति का विकास कर रही हैं। नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि महिलायें विकास की प्रक्रिया में सहभागी हो रही हैं। महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि मोदी का संकल्प है नारी शक्ति का विकास। सम्मान समारोह व संवाद में श्रीमती अंजू वमार्, अचर्ना सिंह, विनीता द्विवेदी, साधना सिंह, रवि गुप्ता, महक सोनी, चेतना रैकवार, चन्दा, नीलम रैकवार, रेखा गुप्ता, लक्ष्मी, शीला समेत सैकड़ों नारी शक्ति सहभागी हुई।
————————-