निःशुल्क कानूनी सहायता का पहाडी थाने में लगा पोस्टर

निःशुल्क कानूनी सहायता का पहाडी थाने में लगा पोस्टर

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह चित्रकूट

चित्रकूट। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ ने निःशुल्क विधिक सहायता पोस्टर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निदेर्श पर नोडल अधिकारी/महिला बाल सुरक्षा संगठन/सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय की अध्यक्षता में थाना पहाड़ी में लगाया गया।
गुरुवार को सीओ राजापुर श्रीमती निष्ठा उपाध्याय ने पहाडी थाने में निःशुल्क विधिक सहायता पोस्टर लगाया। उन्होंने कहा कि पोस्टर से लोगों में जागरूकता आयेगी। पहाड़ी थाने के महिला हेल्प डेस्क में निःशुल्क विधिक सहायता पोस्टर लगने से क्षेत्र की महिलाओं में जागरूकता आयेगी। समाज के गरीब, कमजोर वगोंर् को निःशुल्क विधिक सहायता देकर सभी के लिये न्याय सुनिश्चित करता है। महिलाओं व बालिकाओं बाबत कोई भी अपराध में निःशुल्क विधिक सहायता को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नामित विधि परामशर्दाताओं से सम्पकर् कर सकते हैं। निःशुल्क विधिक सहायता के तहत विधिक प्रक्रिया के चरणों बाबत सहायता दी जाती है। कानूनी कायोंर् को वकील की सुविधा, कोटर् फीस या अन्य कायोंर् में लगने वाले खचर् को विधिक दस्तावेजों के अनुवाद समेत अपील आदि की सुविधा, पुलिस व कोटर् में प्रचलित कानूनी कायर्वाहियों बाबत जानकारी दी जाती है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी श्याम प्रताप पटेल, महिला सिपाही माद्री तोमर, महिला सेल पुलिस कायार्लय की टीम आदि मौजूद रहे।