पढाई के आगे मंडप से आई छात्रा ने दी परीक्षा

पढाई के आगे मंडप से आई छात्रा ने दी परीक्षा

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। इन दिनों बालिकाओं में पढने-लिखने की ललक इस कदर है कि बालिकाओं को शादी-विवाह का होश नहीं है। बालिकायें शादी-विवाह से ज्यादा महत्व पढाई को दे रही हैं।
ऐसा ही एक वाक्या चित्रकूट इंटर कॉलेज कवीर् में देखने को मिला। बताया गया कि चित्रकूट इंटर कालेज की छात्रा साधना देवी पुत्री स्व सुरेश निवासी शोभा सिंह पुरवा वाडर् 21 शास्त्रीनगर कवीर् का बुधवार को विवाह था। गुरुवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा थी। वह शादी के बाद सीधे मंडप से उठकर परीक्षा केंद्र पहुंची। आज सवेरे ही उसकी विदाई होनी थी, उसने परिजनों से कहा कि पहले पढ़ाई जरूरी है। साल भर की पढ़ाई है, अंतिम पेपर है। वह परीक्षा देने जाएगी।
इसे भी पढ़े…मतदान का दबाव बनाने पर पुलिस करेगी कायर्वाही
वह सीधे सवेरे आठ बजे परीक्षा केन्द्र चित्रकूट इंटर कालेज पहुंची। नई-नवेली दुल्हन को देखकर कॉलेज मुख्य द्वार पर लगे सुरक्षा कमीर् व सचल दल के लोग भौचक रह गये। कुछ देर बाद पता चला कि ये कॉलेज की ही छात्रा है। आज से हाईस्कूल की परीक्षायें समाप्त हो चुकी है। ये होती है छात्राओं में पढने-लिखने की ललक। पढाई के आगे शादी-विवाह भी फेल है।
———————-