पीडित के संतुष्ट होने पर मानी जायेगी समस्या निस्तारण: एएसपी

पीडित के संतुष्ट होने पर मानी जायेगी समस्या निस्तारण: एएसपी

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोतवाली कवीर् में थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं।
शनिवार को एएसपी ने फरियादियों की समस्यायें सुनकर तत्काल निस्तारण के निदेर्श दिये। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारण के निदेर्श दिये। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से थाना दिवस व तहसील दिवस की समस्याओं के समाधान की समीक्षा की जाती है। ऐसे में समस्या निस्तारण में कोई लापरवाही न बरते। समस्यायें निधार्रित समय सीमा के भीतर निस्तारित करें। समस्या निस्तारण के बाद पीडित को भी बतायें कि समस्या निस्तारित हो गई है। पीडित के संतुष्ट होने पर ही समस्या निस्तारण माना जायेगा।
इस मौके पर कवीर् कोतवाल उपेन्द्र प्रताप सिंह व राजस्व कमीर् तथा पुलिस कमीर् मौजूद रहे।

भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर संवाददाता जौनपुर उपेंद्र रितुरगं जौनपुर। मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क में विशेष महत्व देती हैं। उनका संपर्क लोगों के बीच आपसी संवाद के साथ अपनापन को प्रदर्शित करता है। वह विधानसभा के करौंदी, अमारा, पल्टूपुर, पिलौरा, बेलवां, गौहर, कतवार, जरौना आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। साथ ही तुरंत अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हो सकता है यह अंतिम आम चुनाव हो, इसलिए पीडीए के लोग सतर्क होकर मतदान करें। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हत्याएं हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सभी पीडीए के लोगों के लिए अग्निपरीक्षा है, अगर इसमें चूकें तो भविष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आप चूक जाएंगे। अगर भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी तो देश का संविधान बदल जाएगा। आरक्षण और नौकरी दूर की कौड़ी हो जाएगी। सभी क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर को चला जाएगा। सरकार निरंकुश होकर अपना काम करेगी और देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं मैंने खुद बनाई हैं, ताकि लोगों को उसका लाभ दिलाकर उन्हें रोजगारयुक्त बनाऊं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम से से सही जानकारी मिलती है और जनता अपनी बातें खुल कर रख सकते हैं।