पुलिस ने दबोचे विशेष अभियान में छह वारंटी

पुलिस ने दबोचे विशेष अभियान में छह वारंटी

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह काछवा

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निदेर्श पर वारंटी/वांछित की गिरफ्तारी को जारी अभियान में पुलिस ने छह वारंटी दबोचे हैं।
रविवार को सरधुवा थाने के दरोगा अरविन्द कुमार पाण्डेय ने सिपाही धमेर्न्द्र कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी के वारंटी रामकली पुत्र राजबहादुर यादव दरसेड़ा को गिरफ्तार किया। चैकी सीतापुर के दरोगा उमाशंकर यादव ने सिपाही अतुल परिहार व अरविन्द कुमार मौयर् के साथ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी के वारंटी रामसोतन केवट पुत्र नत्थूलाल डिलौरा को गिरफ्तार किया। बरगढ थाने के दरोगा रामआधार सिंह ने सिपाही रोहित सिंह के साथ बलबा आदि के वारंटी श्रीकान्त पाठक पुत्र रामअभिलाष पाठक कोलमजरा को गिरफ्तार किया। चैकी प्रभारी शिवरामपुर सत्यमपति त्रिपाठी ने सिपाही नरेन्द्र कुमार के साथ विद्युत अधिनियम के वारंटी रामसुमेर पुत्र चुन्ना पथरौड़ी को गिरफ्तार किया। राजापुर थाने के दरोगा कन्हैया बक्श सिंह ने हादसे के वारंटी रंगबाज उफर् वीरेन्द्र पुत्र भेडेलाल रुपौली को गिरफ्तार किया। रैपुरा थाने के दरोगा दिनेश कुमार पाण्डेय ने दीवान अशोक कुमार के साथ आम्सर् एक्ट के वारंटी मम्मी उफर् बबूली पासी पुत्र लखपत पासी देसाह मजरा शौरिया को गिरफ्तार किया।