प्रिया करेगी भविष्य में देश का नाम रोशन

प्रिया करेगी भविष्य में देश का नाम रोशन

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। प्रिया त्रिपाठी की सफलता से जाहिर है कि वो पीटी ऊषा जैसी स्पोटर््स वूमेन हैं। उनका भविष्य स्पोटर््स में है, जो भविष्य मे राष्ट्र का नाम रोशन करेगी।
शुक्रवार को प्रिया के गांव वालों ने कहा कि प्रतीत होता है ये बेटी एक दिन देश के साथ खंडेहा अजुर्नपुर गांव का नाम रोशन करेगी। हर बार जीत दजर् करना आसान नही होता। इस बार प्रिया ने दो गोल्ड व एक ट्राफी अपने नाम कर मैन ऑफ द मैच बनकर सबकी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। खेलकूद विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों मे विशेष प्रतिभायें होती हैं। प्रिया में भी खेलकूद की विशेष प्रतिभा है। मौजूदा समय मे खेलकूद में अच्छा कैरियर बनता है। इसलिए प्रिया को पढ़ाई के साथ खेलकूद क्षेत्र में प्रयास करना चाहिए। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जारी खेल प्रतियोगिता मे चित्रकूट जिले की प्रिया त्रिपाठी ने दो गोल्ड व ट्राफी जीतकर इलाहाबाद डिग्री कालेज व जिले का नाम रोशन किया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध इलाहाबाद डिग्री कालेज की एलएलबी की छात्रा प्रियंका त्रिपाठी ने इस वषर् खेल प्रतियोगिता में दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल लाकर सिद्ध किया कि मजबूत इच्छाशक्ति से कुछ भी असम्भव नहीं है। प्रियंका ने सौ मीटर रेस व ऊंचीकूद में गोल्ड तथा डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल लाकर माता-पिता समेत जिले का नाम रोशन किया है। उसने आठवीं से 12वीं तक सद्गुरु पब्लिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण की है।