बरूआ नहर जल्द चलवायें: विधायक

बरूआ नहर जल्द चलवायें: विधायक

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि किसानों की फसल सिंचाई को शेष बची फसलों की सिंचाई को बरूआ नहर अभी से बंद कर दी गई हैै। किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसान बेहद परेशान हैं।
सपा सदर विधायक अनिल प्रधान ने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि किसानों के हित को देखते हुये बरूआ नहर चालू करना जनहित में जरूरी है। अभी हजारों बीघा फसलों की सिंचाई नहर न चलने से नहीं हुई। नहर चलवाकर उन्हें बताया जाये।
———————-