भाजपा को हराना कठिन, पंगु बना है गठबंधन: अमित

भाजपा को हराना कठिन, पंगु बना है गठबंधन: अमित

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह
चित्रकूट। भाकपा यूपी कायर्कारिणी सदस्य/जिला सचिव का अमित यादव ने कहा कि अस्तव्यस्त हालात में इंडिया गठबंधन प्रदेश में लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकता। जिस राज्य में भाजपा की चुनौती सबसे ज्यादा है। लोकतांत्रिक, धमर्निरपेक्ष शक्तियों की एकता की जहां जरूरत है, वहां ये गठबंधन निष्क्रिय है। कुछ दलों की मनमानी व आपाधापी का शिकार है।
बुधवार को भाकपा जिला सचिव का अमित यादव ने जारी बयान में कहा कि वामपंथी दल गठबंधन के हिस्से हैं। वैचारिक संगठनात्मक तथा आंदोलनात्मक उच्चता के चलते गठबंधन की सफलता को अपरिहायर् हैं। प्रदेश के जिम्मेदार दलों ने अभी तक न तो गठबंधन के घटक दलों की बैठक बुलाई, न वामदलों से कोई संपकर् साधा है। वामदल प्रदेश में डेढ़ दजर्न लोकसभा सीटों पर पिछला चुनाव लड़ चुके हैं। हैरानी जताई कि गठबंधन के नेता एकतरफा अन्य दलों की सीटों का कोटा घोषित कर रहे हैं। धमर्निरपेक्ष खेमे की महत्वपूणर् शक्तियों की उपेक्षा कर रहे हैं। एकतरफा ढंग से कुछ सीटें घोषित कर दी गई हैं। कई सीटों पर भाकपा भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संपकर् सूत्रों के जरिये गठबंधन के घटक दलों को समय-समय पर देती रही है।
उन्होंने कहा कि हाल मे हुये मप्र, राजस्थान, छतीसगढ़ विधान सभा चुनाव जैसी स्थिति बन रही है। वामपंथी व अन्य धमर्निरपेक्ष दलों की उपेक्षा का परिणाम सबके सामने है। निश्चय ही लोकसभा चुनाव में उप्र में भाजपा को हराना कठिन काम है। भाकपा व वामपंथ संविधान, लोकतंत्र, धमर्निरपेक्षता की रक्षा को प्रतिबद्ध है। इस लक्ष्य को हासिल करने को लोकतांत्रिक संघषर् में हिस्सेदारी चाहते हैं।