मंडल के 28 तदर्थ शिक्षकों की सेवायें समाप्त

मंडल के 28 तदर्थ शिक्षकों की सेवायें समाप्त

0 चित्रकूट के भी हैं सात शिक्षक

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के 28 तदथर् शिक्षकों की सेवायें समाप्त की गई हैं। लगभग 25 साल से इंटर कॉलेजों में लेक्चरर के बतौर सेवायें देने वाले तदथर् शिक्षकों का विनियमितीकरण न होने से अदालत के आदेश पर शासन ने सभी जिले से आख्या मांगी थी। चित्रकूटधाम मंडल के 28 शिक्षकों की सूची प्रदेश मुख्यालय को भेजी गई थी। चित्रकूट के सात राजापुर, मऊ व इटवां के शिक्षक शामिल हैं।
रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि सूची में जिले के सात शिक्षक हैं। एक अन्य शिक्षक शामिल हैं। उसका मामला अदालत में विचाराधीन है। तदथर् शिक्षकों की सेवायें समाप्त की गई हैं। तदथर् शिक्षक राजापुर, मऊ, इटवां में 1994-95 से विभिन्न कालेजों में सेवाये दे रहे थे। सूची में बांदा के छह शिक्षक शामिल हैं। बांदा के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। सूची में हमीरपुर, महोबा के भी तदथर् शिक्षक शामिल हैं। चित्रकूट के तदथर् शिक्षकों में तुलसी इंटर कालेज राजापुर के नवल किशोर मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह व सूयर्प्रकाश त्रिपाठी हैं। मऊ के पंडित पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज के सुभाषचंद्र द्विवेदी, मैनचंद्र त्रिपाठी, आनंदी प्रसाद हैं। इटवां के सुभाष इंटर कालेज के सत्यप्रकाश शुक्ला हैं। महषिर् बाल्मीकि इंटर कॉलेज खंडेहा के भी एक शिक्षक का नाम है। इनका मामला अदालत में विचाराधीन है।