मत्स्यगयेन्द्रनाथ में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

मत्स्यगयेन्द्रनाथ में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने लगाई परिक्रमा

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। फाल्गुन मास अमावस्या में भारी तादाद में श्रद्धालु आये। मंदाकिनी में आस्था की डुबकी लगाकर महाराजाधिराज मत्स्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। कामदगिरि परिक्रमा कर मनोकामना पूरी करने की प्राथर्ना की। अमावस्या पर कामतानाथ दशर्न व परिक्रमा को पूरे देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं।
रविवार को कुछ लोगों ने दंडवत परिक्रमा की। श्रद्धालुओं ने प्रशासन की व्यवस्था को सराहा। पूरा मेला क्षेत्र तीथर् यात्रियों से खचाखच भरा रहा। कई स्थानों पर जाम भी लगा। जाम हटाने को पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। मेला क्षेत्र को पूरी तरह से वन-वे किया था। फिर भी कई जगह जाम लगा। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अरुण कुमार सिंह लगातार मेला क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। मेला सुरक्षा व्यवस्था को यूपी-एमपी प्रशासन ने परिक्रमा मागर् पर सीसीटीवी कैमरे लगाये हैं। मंदाकिनी नदी किनारे स्थित भारत मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास ने बताया कि चित्रकूट में वनवास काल में भगवान राम 11 वषर् 11 महीना 11 दिन बिताये हैं। यहां मान्यता है कि भगवान वनवास काल में भगवान कामतानाथ की परिक्रमा व पूजन-अचर्न करते थे। यहां पर सभी मनोकामनायें पूरी होती हैं।
———————-