मनरेगा में तकनीकी सहायक फर्जी ढंग से कर रहा एमबी

मनरेगा में तकनीकी सहायक फर्जी ढंग से कर रहा एमबी

जिम्मेदार खामोश

चित्रकूट। मनरेगा से कराए जा रहे विकास कायोर्ं की एमबी करने को प्रत्येक गांव मे तकनीकी सहायकों की तैनाती हुुई थी। तकनीकी सहायक ग्राम निधि की एमबी कर सरकारी धन का मनमानी ढंग से बंदरबांट करते दिख रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ जानते हुए अनजान बने हैं। तकनीकी सहायक मनमानी करते नजर आ रहे हैं।
ऐसा ही मामले का कवीर् ब्लाक में तैनात तकनीकी सहायक देवेन्द्र सिंह का खुलासा हुआ है। बताया गया कि कवीर् ब्लाक के भंभई, खुटहा, पुरवा तरौंहा, रानीपुर भट्ट, संग्रामपुर व सीतापुर में तैनात तकनीकी सहायक देवेन्द्र सिंह मनरेगा से कराये कायोर्ं की एमबी समेत ग्राम निधि से कराये कायोर्ं की एमबी कर मनमानी ढंग से सरकारी धन का बंदरबाट कर रहे हैं। गांवों में मनरेगा से कराये कायोर्ं की एमबी करने को तकनीकी सहायकों की नियुक्ति है। शासन के निदर्ेशों को दर-किनार कर ये तकनीकी सहायक ग्राम निधि से कराये कायोर्ं की एमबी कर सरकारी धन का मनमानी ढंग से बंदरबांट कर रहे हैं। इसकी जानकारी अतिरिक्त कायर्क्रम अधिकारी, कायर्क्रम अधिकारी समेत उपायुक्त श्रम रोजगार को है, इन जिम्मेदारों ने तकनीकी सहायक देवेन्द्र सिंह के विरुद्ध कायर्वाही करने की बजाय संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। बड़ी बात ये है कि एक ओर सरकार ग्राम पंचायतों के विकास कायोर्ं को लाखों रुपए दे रही है, दूसरी ओर तकनीकी सहायकों ने विकास कायोर्ं के नाम पर मनमानी ढंग से फजीर्वाड़ा कर सरकारी धन का बंदरबाट करवा रहे हैं। देखना है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सहायक देवेन्द्र सिंह के विरुद्ध क्या कायर्वाही करेगा।
———————