मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने को भाजपाइयों ने कसी कमर

मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने को भाजपाइयों ने कसी कमर

80 करोड गरीबों को मोदी ने दिया राशन: सांसद

चित्रकूट। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मानिकपुर व चित्रकूट विधानसभा की चुनाव संचालन समिति की बैठक जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी अध्यक्षता में संचालन समिति मंे बतौर मुख्य अतिथि/जिला प्रभारी अनिल यादव, लोकसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता, सांसद आरके सिंह पटेल, लोकसभा सहसंयोजक शिवशंकर सिंह, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा, सुशील द्विवेदी, जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी की मौजूदगी में लोकसभा प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि किसी भी चुनाव में संचालन को समिति बनायी जाती है। समिति के विभिन्न कायर् होते हैं। सभी अपने-अपने कायोर्ं को चुनाव दौरान करते हैं।
गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में चुनाव संचालन समिति की बैठक में प्रभारी लोकसभा ने अब तक के कायोर्ं की समीक्षा कर कहा कि पाटीर् के विभिन्न अभियानों से गांवो मे जाने के काम जारी हैं। सरकार की लाभकारी योजनाओं को दिलाने की गति जारी रहे। मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने को 2014 के पहले देश की व 2017 के पहले प्रदेश की दशा में क्या अंतर है। जनता के बीच चचार् करनी है। दस साल केन्द्र सरकार पारदशीर् सरकार रही है। बिना भेदभाव के कायर् किये हैं। विकसित भारत की मोदी की गारंटी में जनसुझाव सहभागी बनेंगे। भारत विश्व की तीसरी अथर् शक्ति बनेगा। मोदी के नेतृत्व मे पुनः सरकार बनाने के प्रयास करने हैं। जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनावो मे 42 फीसदी वोट पाकर देश ही नहीं, दुनिया में भी डंका बजाया है। इस चुनाव में दस फीसदी वोट बढाना है, तभी मोदी चार सौ के पार का लक्ष्य पूरा कर सकते हैं। सभी मोचार् पदाधिकारियों, सभी जनप्रतिनिधियों को कमजोर बूथों पर वोट प्रतिशत बढाना है। जनता के सपनों को भाजपा डबल इंजन सरकारें पूरा कर रही हैं। मोदी गारंटी से 11 करोड़ से अधिक किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, स्वच्छ भारत से 12 करोड़ शौचालय, उज्जवला योजना से दस करोड़ महिलाओ को चूल्हे के धुये से मुक्ति मिली है। पाटीर् पक्ष में मतदान को प्रेरित करने का काम करना है।
सांसद आरके सिंह पटेल ने संचालन समिति में कहा कि देश-प्रदेश डबल इजंन सरकार ने चित्रकूट में विकास कायर् प्राथमिकता से किये हैं। चित्रकूट में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे, हवाई यात्रा शुरू कर चित्रकूट को देश के विभिन्न महानगरों से जोडने का काम किया है। मोदी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। गरीब कल्याण अन्न योजना से 80 करोड़ को राशन, आवास योजना से चार करोड़ गरीब को छत, जल जीवन मिशन से 14 करोड़ परिवार में नल से जल, आयुष्मान भारत से 55 करोड़ परिवार लाभान्वित हुए हैं। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी ने कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा, उसे पूरा किया। लोकसभा सहसंयोजक शिवशंकर सिंह ने आभार जताया। बैठक में राघवेन्द्र सिंह, राजेश जायसवाल, मनोज तिवारी, बृजेश पांडे, तीरथ तिवारी, रामबाबू गुप्ता, अखिलेश रैकवार, राजीव त्रिपाठी, जय प्रकाश पांडे, मधुरेन्द्र प्रताप सिंह, हीरो मिश्रा, प्रेमेन्द्र प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, विनोद पांडे, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, शिवाकांत पाण्डेय, राजेश्वरी द्विवेदी, सुरेश अनुरागी, दिव्या त्रिपाठी, विनीता द्विवेदी, अचर्ना सिंह समेत मडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
————————-