यमुना नदी में डूबने से बालक की मौत

यमुना नदी में डूबने से बालक की मौत

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: मऊ थानांतगर्त बरहा कोटरा में यमुना नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बरहा कोटरा में यमुना नदी के किनारे गांव के दजर्नों लोग दिन शनिवार को सुबह नहा रहे थे की तभी गांव का अंशू पुत्र शैलेंद्र निवासी बरहा कोटरा उम्र तीन वषर् अपनी बहन के साथ यमुना नदी में नहाने लगा। अंशु पानी की गहराई में चला गया जिससे वह डूब गया। अपने इकलौते भाई को डूबता देख उसकी बहन तेजी से चिल्लाने लगी। जिससे आस पास के लोग डूब चुके अंशु की खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बालक को नदी से निकाल आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में ले आए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची मऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमाटर्म के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मां सविता देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
———————–