राष्ट्रीय लोक अदालत में कराएं अधिक से अधिक वादों का निस्तारण – जिला जज

राष्ट्रीय लोक अदालत में कराएं अधिक से अधिक वादों का निस्तारण – जिला जज

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण क अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 9 माचर् 2024 को प्रभावी ढंग से आयोजित कराये जाने का निदेर्श समस्त न्यायिक अधिकारियों को दिया।
जनपद न्यायाधीश ने समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिन्हित किये गये वादों की समीक्षा की गयी। साथ ही अधिक संख्या में वादों को चिन्हित करने तथा निस्तारण किये जाने का निदेर्श दिया। आगामी 9 माचर् को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, सभी राजस्व न्यायालयों, परिवार न्यायालय, मोटर दुघर्टना दावाधिकरण इत्यादि में किया जा रहा है। जिसमें शमनीय आपराधिक वाद, धारा-138 एनआई एक्ट, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, 8-12-2023 विद्युत अधिनियम और जल वाद, सविर्स मैटसर्, पारिवारिक, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, राजस्व, चकबन्दीवाद, किरायेदारी वाद, सुखाधिकार वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूलीवाद, विनिदिर्ष्ट अनुतोष वाद, मोटर वाहन ई-चालान, लघु आपराधिक वादों, श्रमवाद, प्री-लिटिगेशन के माध्यम से ऐसे वाद जो अभी न्यायालय के समक्ष नही आये हैं (विशेषकर पारिवारिक मामले), उपभोगता फोरम, आबिर्ट्रेशन सम्बन्धित वादों का सरलता पूवर्क निस्तारण किया जाना है। वादकारीगण इस तिथि पर उपस्थित होकर अपने वादों को सफलता पूवर्क निस्तारित करा सकते हैं।
इस मौके पर मोटर एक्सीडेंट दावा न्यायाधिकरण पीठासीन अधिकारी कृष्ण यादव, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राकेश कुमार यादव, अपर जिला जज रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विशेष सत्र न्यायाधीश एस.सी. एस.टी दीपनारायण तिवारी, विशेष सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट विनीत नारायण पाण्डेय, अपर जिला जज नीरज श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज फरुर्ख इनाम सिद्दीकी, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय संजय कुमार, अपर जिला जज त्वरित न्यायालय सुशील कुमार वमार्, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूयर्कान्त धर दूबे, सिविल जज (सीडि) विदुषी मेहा, सिविल जज (सीडि) एफटीसी सोनम गुप्ता, सिविल जज (जूडि) सैफाली यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट अंजलिका प्रियदशिर्नी, न्यायिक मजिस्ट्रेट एस. आनन्द आदि मौजूद रहे।