शहर कोतवाल बने उपेन्द्र सिंह

शहर कोतवाल बने उपेन्द्र सिंह

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने की गरज से थाना प्रभारियों के क्षेत्रों में फेर बदल किया है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली कवीर् के कोतवाल अजीत कुमार पाण्डेय को मऊ का कोतवाल बनाया है। आशुतोष तिवारी को सरधुवा थाना प्रभारी, प्रवीण सिंह को भरतकूप थाने की कमान सौंपी है। उपेन्द्र सिंह को जिला मुख्यालय कवीर् का कोतवाल बनाया है। पुलिस अधीक्षक का मानना है कि इस फेर बदल से कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
उल्लेखनीय है कि भरतकूप थाना पिछले दिनों खासा विवादित रहा है। वहां के थानाध्यक्ष रहे सुबेदार बिन्द को लेकर तीखी बहस पूवर् सांसद भैरों प्रसाद मिश्र से हुई थी। कवीर् कोतवाल उपेन्द्र सिंह ने हुई भेंट में बताया कि शान्ति व्यवस्था बनाये रखना प्राथमिकता है। अराजकतत्वों पर कायर्वाही की जायेगी। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कडी कायर्वाही होगी। अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता है। जुआ, सट्टा, शराब के कारोबार में अंकुश लगाया जायेगा। पुलिस व जनता के बीच अच्छे संबंध स्थापित किये जायेंगे।