सपा से पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ही लडेंगे लोस चुनाव

सपा से पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल ही लडेंगे लोस चुनाव

चचार्ओं पर सपा मुखिया ने लगाया विराम

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। बांदा-चित्रकूट लोकसभा चुनाव की तिथि 20 मई करीब आ रही है। सपा प्रत्याशी के बदलने की चचार्ओं पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विराम लगा दिया है। सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तीन दिन से लखनऊ के चक्कर काट रहे थे। क्षेत्रवासियों में प्रत्याशी को लेकर ऊहापोह था।
सोमवार को भाजपा ने लोस चुनाव की इस सीट से भाजपा प्रत्याशी/सांसद आरके सिंह पटेल को दुबारा प्रत्याशी बनाया है। सपा ने पूवर् मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने पूवर् विधायक के बेटे मयंक द्विवेदी को चुनाव मैदान में उतारा है। शहर व गांव के गलीकूचों में चुनावी सरगमिर्यां शुरू हो गई है। प्रत्याशी जोरशोर से प्रचार में लगे हैं। सपा प्रत्याशी के बदलने की चचार्ओं पर अब विराम लग गया है। ऐसे में यही तीनों प्रत्याशी चुनावी समर में रहेंगे। देर शाम बैठक के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पूवर् मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल की प्रत्याशिता पर मोहर लगा दी है। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने बताया कि हाई कमान के प्रत्याशी बदलने के कोई आदेश नहीं है। ऐसे में शिवशंकर सिंह पटेल ही सपा के घोषित प्रत्याशी होंगे। वे दमदारी से चुनाव लडेंगे।