समस्या निराकरण के लिए अभियन्ताओं ने सिचांई मंत्री को भेजा पोस्टकार्ड

समस्या निराकरण के लिए अभियन्ताओं ने सिचांई मंत्री को भेजा पोस्टकार्ड

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट: प्रमुख अभियंता परियोजना सिंचाई लखनऊ द्वारा की जा रही मनमानी एवं तानाशाही के विरोध में सिविल डिप्लोमा इंजीनियसर् संघ सिंचाई विभाग के प्रत्येक इंजीनियसर् ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर सिंचाई मंत्री को पोस्टकाडर् भेजकर समस्याओं से अवगत कराया है। साथ ही सिविल डिप्लोमा इंजीनियसर् संघ के बैनर तले एकजुट होकर समस्त अभियंताओं ने काला फीता बांधकर एवं नारेबाजी कर प्रदशर्न किया। विरोध प्रदशर्न करते हुए समयबद्ध निस्तारण न होने पर प्रमुख अभियंता के विरुद्ध लखनऊ कायार्लय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदशर्न करने की चेतावनी भी दी है।

    सिंचाई विभाग सिविल डिप्लोमा इंजीनियसर् संघ के पदाधिकारियों ने प्रमुख अभियंता लखनऊ पर मनमानी कर तानाशाही का आरोप लगाया है। कहा कि डिप्लोमा इंजीनियरों के पदोन्नति से सम्बन्धित समस्याओं का जानबूझ कर समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रमुख अभियंता के कायार्लय में यह मामला वषोंर् से लंबित है। द्वैषपूणर् नियमों के विपरीत कायर्वाही के चलते विभिन्न समस्याओं के समाधान को लंबित रखने के विरोध में प्रांतीय आह्वान पर बीते 22 जुलाई से प्रदेश व्यापी आंदोलन में भाग लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया जा रहा है। सभी इंजीनियसर् ने प्रमुख अभियंता परियोजना एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई पर मांगों का निस्तारण न कर प्रताडित करने का भी आरोप लगाया है।

   पदाधिकारियों ने कहा कि समयबद्ध समस्याओं का निस्तारण न होने पर 22 अगस्त से प्रमुख अभियंता सिंचाई के लखनऊ कायार्लय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदशर्न किया जायेगा।

   इस मौके पर उप महासचिव इं रूपेश पांडेय, जनपद अध्यक्ष इं अभिषेक मिश्रा, जनपद सचिव सवर्जीत कुमार, विशेष आमंत्रित सदस्य इं गुरु प्रसाद, इं डीपी मिश्रा, इं भीखमचंद, इं हिमाशू, इं विवेक यादव, इं चंद्रकांत गुप्ता, इं जय प्रकाश, इं आशीष मौयर्, इं देवेंद्र शुक्ल, इं अवधेश कुमार, इं प्रदीप कुमार, इं दिलीप कुमार, इं राममूरत, इं संतोष कुमार, इं विजय कुमार आदि मौजूद रहे।