सरकारी नीतियां पस्त-एआरटीओ मस्त

सरकारी नीतियां पस्त-एआरटीओ मस्त

नहीं बन्द हो रही अवैध वसूली

रिपोर्ट अर्जुन कश्यप

चित्रकूट। योगी सरकार में सरकारी कायार्लयों में आमजनता के कोई कायर् बिना घूसखोरी के नहीं होते, सरकार के भ्रष्टाचार जीरो टॉलरेंस के दावे हवा-हवाई हैं।

इसे भी पढ़े
एसपी के निदेर्श पर पांच पर मिनी गुंडा एक्ट

शुक्रवार को जिले में एआरटीओ विवेक शुक्ला ने सरकार के जीरो टालरेंस के दावों की हवा निकाल दी है। हालात ऐसे हैं कि एआरटीओ कायार्लय में वाहन स्वामियों को हर कायर् में अवैध वसूली देनी पडती है। एआरटीओ की शासन स्तर पर तमाम शिकायतें की गई हैं। शासन-प्रशासन अवैध वसूली में अंकुश नहीं लगा पा रहा। अब लोग सरकार की नीतियों पर सवाल उडा रहे हैं। जिले में बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग हो रही है। बिना नंबर प्लेट के वाहन दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं। एआरटीओ सप्ताह में एक या दो दिन कुछ समय को कायार्लय में बैठते हैं।
अन्य दिनों में वह प्रयागराज स्थित घर में रहते हैं। एआरटीओ कायार्लय से लेकर सड़क की वसूली में अधिकारी के खास लोग लगे हैं। दो वाहन स्वामियों की पांच माह से फाइलें एआरटीओ कायार्लय से गायब हैं। अब एआरटीओ गायब फाइलों की तलाश नहीं करा सके हैं। योगी सरकार ने अवैध वाहन स्टैंड संचालन पर सख्ती से रोक के आदेश जारी किये हैं। जिले में योगी सरकार का ये आदेश दम तोड रहा है। बिना परमिट प्राईवेट बसों व जीपों का संचालन खुलेआम धडल्ले से जारी है। एआरटीओ विवेक शुक्ला सरकार की नीतियों पर भारी पड रहे हैं। इस बारे में एआरटीओ विवेक शुक्ला से बात करने को तीन बार फोन लगाया, उन्होंने फोन उठाने की जरूरत नहीं समझी।
————————