सरकारी बेशकीमती भूमि से हटाये अवैध कब्जे

सरकारी बेशकीमती भूमि से हटाये अवैध कब्जे

रिर्पोट सुरेंद्र सिंह कछवाह चित्रकूट

चित्रकूट। डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार कवीर् अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द के निदर्ेश पर कवीर् तहसील में सरकारी भूमियों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान जारी है।
शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर अमित त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर में गाटा संख्या 1272 मि रकबा 0.647 हे तकरीबन चार बीघा पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर मौके पर जांच की गई। अवैध कब्जा हटवाते हुये भूमि सरकारी कब्जे में ली गयी। भविष्य में किसी के अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी गई। मौके पर सरकारी भूमि का बोडर् लगवाया गया। इस बेशकीमती भूमि पर सरकारी भवन या कायार्लय भवन का निमार्ण किया जायेगा। इस बाबत डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार ने बताया कि ये भूमि काफी कीमती है। जिस पर कुछ लोगों के अवैध कब्जे करने की शिकायत मिली थी। मौके पर भूमि को खाली करवाकर सरकारी निमार्ण को प्रस्ताव किये जा रहे है। टीम में नायब तहसीलदार मंगल यादव, नायब तहसीलदार हिमांशु द्विवेदी, राजस्व निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, लेखपाल अलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
———————-