सीजेएम सूयर्कान्तधर दुबे को दिल्ली विवि ने दी डाॅक्टरेट की डिग्री

सीजेएम सूयर्कान्त धर दुबे को दिल्ली विवि ने दी डाॅक्टरेट की डिग्री

0 जिला जज समेत मित्रों-परिजनों ने दी बधाई

चित्रकूट। मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सूयर्कान्त धर दुबे को दिल्ली विश्वविद्यालय से डाॅक्टरेट की उपाधि मिलने पर न्यायिक अधिकारियों समेत मित्रों व शुभचिन्तकों तथा परिवारीजनों ने बधाई दी है।
सोमवार को सीजेएम सूयर्कान्त धर दुबे को विधि में स्नातकोत्तर उपाधि विश्वविद्यालय से 2010 में मिली थी। यूजीसी से आयोजित परीक्षा में विधि विषय में नेट व जेआरएफ परीक्षा पास की। दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन कराया। भारत में सजा और आपराधिक न्याय व्यवस्था विषय पर शोधकायर् कर थीसिस पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय के सौंवे दीक्षान्त समारोह में सूयर्कान्त धर दुबे को डाॅक्टरेट की डिग्री दी गई। दिल्ली विश्वविद्यालय के सौंवे दीक्षान्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड की मौजूदगी व कुलपति प्रो योेगेश सिंह की अध्यक्षता में उन्हें डाॅक्टरेट की डिग्री दी गई।
उल्लेखनीय है कि श्री दुबे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मूल निवासी हैं। मौजूदा समय में चित्रकूट जिले में एक वषर् से बतौर मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट कायर्रत हैं। इनकी धमर्पत्नी श्रीमती निष्ठा उपाध्याय जिले में पुलिस अधिकारी के बतौर कायर्रत हैं। श्री दुबे की उपलब्धि पर जनपद न्यायाधीश विकास कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारियों समेत मित्रों, शुभचिन्तकों व परिवारीजनों ने बधाई दी है।