स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक हो रहा उपेक्षा का शिकार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक हो रहा उपेक्षा का शिकार

संवाददाता जौनपुर उपेंद्र रितुरगं

जौनपुर ।बदलापुर स्थित बदलपुर तहसील अन्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत गोनौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक राजनीति इक्षा शक्ति के कमी के कारण उपेक्षित होने के कारण जीर्ण अवस्था में पडा हुआ है। आपको बताते चले सिंगरामऊ – बटाऊबीर लिंक मार्ग पर गोनौली ग्राम में यह स्मारक सरकार की चौमुखी विकास परियोजनाओं का परिहास करता हुआ मौजूद है। आस पास ग्रामीणों से पूछने पर पता चला कि उक्त स्मारक का निर्माण पूर्व ग्राम प्रधान डॉक्टर लालजी सिंह द्वारा लगभग 2005 ई में ग्राम सभा गोनौली के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान वह स्मृति में करवाया गया था। अंग्रेजों द्वारा भारत में क्रूर शासन के विरोध में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था जिसमें ग्राम सभा गोनौली के ही निवासी श्री जगमोहन उपाध्याय शांति देवी त्रिलोक मोहन उपाध्याय भोर ई यादव व राम अनूप यादव का अभूत पूर्व योगदान था। आजादी के लडाई में श्री जगमोहन उपाध्याय व उनकी पत्नी शान्ति देवी व अन्य साथी क ई बार जेल भी गये। भारत छोडो आन्दोलन में सिंगरामऊ रियासत के राजा कुवर श्री पाल सिंह के साथ व अन्य सहयोगी जन के साथ मिलकर श्री जगमोहन उपाध्याय जी ने अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे। स्वतंत्रता के बाद इनका पूरे जनपद में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के नाते बहुत सम्मान था। श्री मती शान्ति देवी लगा तार 35 वर्षों तक ग्राम प्रधान भी थी।लेकिन आज आजादी के 75 वी अमृत महोत्सव के बाद भी ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों के अनदेखी के कारण उपेक्षित हो रहा है। जो सरासर देश भक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो का अपमान है। स्थानीय विधायक से आश्वासन मात्र मिलता है लेकिन कार्य नहीं हुआ है। मौजूदा ग्राम प्रधान तीसरी बार प्रधान हुए हैं लेकिन 1 रूपये का सुन्दरी करण कार्य नहीं किये है।