होलियारों की धूम से गूंज उठा चित्रकूट, पयर्टकों एवं श्रृद्धालुओं की पसंद आरोग्य धाम का मंदाकिनी तट

होलियारों की धूम से गूंज उठा चित्रकूट, पयर्टकों एवं श्रृद्धालुओं की पसंद आरोग्य धाम का मंदाकिनी तट

रंगों का पवर् होली धमर्नगरी में उत्साह के साथ मनाया गया

रिपोर्ट सुरेंद सिंह कछवाह
चित्रकूट: होली का पवर् हम सब के लिए विशेष उत्साह लेकर आता है। इसी उत्साह और जोश के साथ भक्ति रस में डूबने के लिए प्रतिवषर् देश के कोने-कोने से पयर्टक एवं श्रृद्धालुओं कि पसंद भगवान राम की कमर्स्थली चित्रकूट है। हर वषर् की भांति इस वषर् भी विशेष रूप से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही देश के अन्य हिस्सों से भी पयर्टकों का जत्था चित्रकूट होली मनाने पहुंचा। कामतानाथ की परिक्रमा लगाकर चित्रकूट के विभिन्न पयर्टक स्थलों का भ्रमण किया। होली पर भगवान कामतानाथ को भी अबीर गुलाल से सजाया गया। चित्रकूट में संतों ने भी फूलों की होली खेली। धमर् क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों मठ मंदिरों में पूजन करने के साथ ही विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।
होली के दिन चित्रकूट की गलियां बाजार बंदी के चलते तो सूनी नजर आई पर आरोग्यधाम मंदाकिनी तट किनारे पयर्टकों का सैलाब नजर आया। विभिन्न स्थानों से चित्रकूट आए श्रद्धालुओं ने सा परिवार होली का आनंद उठाया। जहां पयर्टकों ने आपस में एक दूसरे को खूब रंगा और मंदाकिनी में डुबकी लगाई। आरोग्यधाम घाट जाने के लिए बाहरी यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ी। यहां पाकिंर्ग ठेकेदारों द्वारा शुल्क वसूला गया। अवैध पाकिंर्ग का ठेका चित्रकूट में कोई नया नहीं है, जहां एक और चित्रकूट उत्तर प्रदेश क्षेत्र में कहीं भी श्रद्धालुओं को पाकिंर्ग शुल्क नहीं लिया जाता वहीं चित्रकूट में पग पग में लूट हो रही है और बाहरी यात्री भी अपने आप को ठगा महसूस करते हैं। जहां पयर्टकों से निधार्रित शुल्क के अलावा भी मनमाना किराया वसूला जाता है। यात्रियों की जानकारी के लिए नगर पंचायत को पाकिंर्ग रेट लिस्ट की सूची पाकिंर्ग स्थल पर लगवानी चाहिए जिससे ठेकेदारों की मनमानी रख सके।  पयर्टक की भारी भीड़ को देखते हुए चित्रकूट थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। घाट पर किसी प्रकार की अपनी घटना ना घटित हो इसके लिए पुलिस के जवान मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में ही मोटरसाइकिल में तीन सवारी कंपल्सरी और तेज रफ्तार में स्टंट, हुड़दंग करते नजर आए नौजवान। अपने निजी वाहनों से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी है बावजूद इसके जो लोग निजी साधन से नहीं थे, उन्हें आज पब्लिक ट्रांसपोटर् के लिए परेशान होना पड़ा। होली में बाजार बंद के चलते ऑटो रिक्शा सीमित थी। रामघाट, भरत घाट, जानकी कुंड अस्पताल गेट, स्फटिक शिला आदि जगह-जगह कई स्थानों पर छुटपुट यात्री साधनों का इंतजार करते नजर आए।