शानू गुप्ता बने विश्व हिन्दू महा संघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह। काछवाह
चित्रकूट: विश्व हिंदू महासंघ भारत की बैठक जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में मंगलवार को हुई। बैठक में 26, 27 व 28 फरवरी को चित्रकूट आने वाली हिंदू राष्ट्र समथर्न यात्रा के स्वागत तैयारी को लेकर विशेष चचार् हुई। साथ ही समाजसेवी व्यापारी नेता शानू गुप्ता को महासंघ का प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पदाधिकारीयों ने बधाई दी।
राष्ट्रीय कायर्कारी अध्यक्ष अरुण सिंह साधु, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार की संस्तुति से विश्व हिंदू महासंघ भारत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर वरुण, शानू गुप्ता के मनोनयन होने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारीयों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब यूपी में संगठन को और मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष रवि सिंह बघेल ने कहा कि हिंदू राष्ट्र समथर्न यात्रा 26, 27 व 28 फरवरी को बांदा से चलकर चित्रकूट धाम होते हुए श्रृंगवेरपुर में समाप्त होगी। साथ ही सभी हिंदू भाईयों को यात्रा के स्वागत सम्मान के लिए बढ-चढ कर हिस्सा लेने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को सुबह 9 बजे वराह के हनुमान मन्दिर से कवीर् होते हुए राजापुर से प्रयागराज पहुँचेगी। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शानू गुप्ता ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ भारत की हिंदू राष्ट्र समथर्न यात्रा का उद्देश्य भारत लिखित रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित हो। अभी हमारा राष्ट्र धमर्निरपेक्ष है, विश्व में हिंदुओं के सबसे बडे केन्द्र भारत को जल्द ही लिखित रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाना चाहिए। भारत हिंदू राष्ट्र जल्द ही घोषित हो ऐसी मांग को लेकर के विश्व हिंदू महासंघ निरंतर संघषर्शील है उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे पुराना और सबसे बडा एक ही धमर् है वह हिंदू सनातन धमर् है। जिनकी पुनः घर वापसी हो रही है, उनका स्वागत और सम्मान करने का कायर् निरंतर विश्व हिंदू महासंघ कर रहा है।
इस मौके पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मीता करवरिया, प्रदीप शुक्ला, जिला संयोजिका साधना सिंह, तृप्ति तिवारी, अतुल उपाध्याय, रवि गुप्ता, गोलू गगर्, मीना गुप्ता, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे।