31 मई के पहले होगा मूल्यांकन कार्य पूरा: डाॅ चौहान

31 मई के पहले होगा मूल्यांकन कार्य पूरा: डाॅ चौहान

रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह

चित्रकूट। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित इंटरमीडिएट बोडर् परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम दौर में है। निधार्रित 31 मई के पहले सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा होने की उम्मीद है। अब तक 111047 कापियों में 96472 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कायर् हो चुका है, जबकि 14575 कापियां शेष हैं।
शुक्रवार को सीआईसी के उपनियंत्रक डाॅ रणवीर सिंह चैहान ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र में अब तक हाईस्कूल की 54373 व इंटर की 31686 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। अब हाईस्कूल में 2815 व इंटर में 11760 कॉपियां जांचने को शेष हैं। हाईस्कूल में 25 व इंटर में 40 टोली लगाई है। जांची उत्तर पुस्तिकाओं का उप प्रधान परीक्षक निरंतर परीक्षण कर रहे हैं। जांची उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण भी हो रहा है। कापियों के मूल्यांकन में किसी तरह की त्रुटियां न रहें, विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मूल्यांकन कायर् को व्यवस्थित ढंग से कराने में परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी, ऋषि कुमार शुक्ला, लालमन, फूलचन्द्र चंद्रवंशी, सतीश रैकवार, डॉ रमेश सिंह चंदेल, डॉ आलोक शुक्ला, रामगोपाल दुबे, ज्ञानेंद्र चैधरी, मनोज पांडेय, रामबचन सिंह, जयप्रकाश, विनय त्रिपाठी, रमेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, ललक यादव, प्रदीप शुक्ला, वीरेंद्र गगर् आदि का योगदान है।
———————–

भाजपा सत्ता में आई तो यह अंतिम चुनावः डॉ. रागिनी सोनकर संवाददाता जौनपुर उपेंद्र रितुरगं जौनपुर। मछली शहर विधायक रागिनी सोनकर अपने क्षेत्र में जनसंपर्क में विशेष महत्व देती हैं। उनका संपर्क लोगों के बीच आपसी संवाद के साथ अपनापन को प्रदर्शित करता है। वह विधानसभा के करौंदी, अमारा, पल्टूपुर, पिलौरा, बेलवां, गौहर, कतवार, जरौना आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। साथ ही तुरंत अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हो सकता है यह अंतिम आम चुनाव हो, इसलिए पीडीए के लोग सतर्क होकर मतदान करें। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हत्याएं हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सभी पीडीए के लोगों के लिए अग्निपरीक्षा है, अगर इसमें चूकें तो भविष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं से भी आप चूक जाएंगे। अगर भाजपा की सरकार तीसरी बार बनी तो देश का संविधान बदल जाएगा। आरक्षण और नौकरी दूर की कौड़ी हो जाएगी। सभी क्षेत्र प्राइवेट सेक्टर को चला जाएगा। सरकार निरंकुश होकर अपना काम करेगी और देश से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और अन्य क्षेत्रों में योजनाएं मैंने खुद बनाई हैं, ताकि लोगों को उसका लाभ दिलाकर उन्हें रोजगारयुक्त बनाऊं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम से से सही जानकारी मिलती है और जनता अपनी बातें खुल कर रख सकते हैं।