पुलिस विभाग को दिया है जीवन का अमूल्य समय: एसपी

पुलिस विभाग को दिया है जीवन का अमूल्य समय: एसपी

 

रिपोर्ट अर्जुन कश्यप

चित्रकूट। पुलिस कायार्लय स्थित राघव प्रेक्षागार में पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी व सीओ अपराध गिरेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस विभाग में सेवा पूणर् करने वाले अधिकारी के विदाई समारोह में दरोगा रामाश्रय सिंह को माला पहनाकर प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर भावभीनी विदाई दी।
बुधवार को दरोगा रामाश्रय प्रसाद की विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में लम्बे समय तक सेवा दी है। अब घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लगातार व्यायाम करते रहें। कभी पुलिस की जरूरत हो तो ये विभाग हमेशा उनकी मदद को तैयार रहेगा। जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है। पुलिस विभाग की ओर से उनके सुखद जीवन व परिवार की तरक्की की कामना करते हैं। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक परितोष दीक्षित, प्रधान लिपिक आनंद मोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
————–