महिला मोचार् ने आगामी कायर्क्रमों को लेकर की योजना बैठक

महिला मोचार् ने आगामी कायर्क्रमों को लेकर की योजना बैठक

चित्रकूट: लोकसभा चुनाव से पूवर् नारी शक्ति को लेकर भाजपा की सोच स्पष्ट है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के बाद गांव गांव तक पहुंच कर नारियों को उनके अधिकार के लिए जागरूक करने की योजना है तो वहीं नारियों को सम्मानित कर कायर् करते रहने के लिए प्रोत्साहित करना।
शहर के डाक बगले में सोमवार को भाजपा महिला मोचार् द्वारा योजना बैठक रखी गई। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। महिला मोचार् जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने बताया कि यह बैठक आगामी कायर्क्रमों को लेकर योजना बनाने के लिए रखी गई। जिसमे 10 फरवरी को नारी शक्ति संवाद कायर्क्रम को सफल बनाने के लिए चचार् की गई। जिलाध्यक्ष लवकुश चतुवेर्दी ने कहा कि भाजपा सरकार मे नारियों को प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकार देने का काम किया है। जिसकी जानकारी गांव एवं शहर की हर महिला को होनी चाहिए। इसलिए भाजपा गांव तक पहुंचेगी और आधी आबादी को मिली योजनाएं और अधिकारों के संबंध मे संवाद किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि अब भेदभाव का दौर गया बल्कि आधी आबादी को अधिकार देकर देश प्रदेश के सबसे बडे सदन मे बडी संख्या मे स्थान मिलेगा। ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से महिलाओं का जीवन सरल हुआ। महिला मोचार् जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा की नारी शक्ति को यह आभास हो चुका है कि सच्चा हितैषी कौन है। इसलिए महिलाएं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना भाई मानती हैं और हमेशा की तरह महिलाएं भाजपा के साथ फिर खडी होंगी। इसलिए महिला मोचार् कायर् करने वाली हर महिला का सम्मान करेगी और संवाद करेगी।
इस मौके पर भाजपा संगठन के जिला महामंत्री आलोक कुमार पाण्डेय, अश्वनी अवस्थी, राजेश्वरी द्विवेदी, महिला मोचार् से जिला महामंत्री विनिता द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राखी चैबे, नगर अध्यक्ष अचर्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
————————–