अज्ञात कारणों के चलते पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों के चलते पुलिस कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चित्रकूट। कर्वी स्टेशन रोड स्थित गणेश गेस्ट हाउस में पुलिस कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, मौके पर क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय सहित कर्वी कोतवाल अजीत पांडेय टीम पहुंचकर कर शव को अपने कब्जे में कर लिया।वहीं बताया जा रहा है लगभग 3 से 4 दिन से मृतक वीरेंद्र गणेश गेस्ट हाउस में ही रह रहा था। हालाकि किस कारण से फांसी मृतक वीरेंद्र ने लगाया है अभी तक कारण कोई स्पष्ट नही हो पाया है।वंही मौजुद पत्नी सोनी का रो रो कर बुरा हाल हैं, मृतक पुलिस कांस्टेबल गाजीपुर जिले के थाना करानडा के रहने वाले थे। मृतक कास्टेबल वीरेंद्र यादव के तीन पुत्री व एक पुत्र है जिसकी उम्र लगभग चार वर्ष बताई जा रही है। जानकारी करने पर मालूम हुवा की मृतक वीरेंद्र यादव पूर्व में कर्वी कोतवाली में बाइस माह तक सेवाएं दी हैं। काफी दिनों से मृतक कास्टेबल वीरेंद्र परेशान चल रहा था,जिसके चलते किसी परेशानी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का अभी तक कोई कारण स्पष्ट नही हो सका।

रिपोर्ट सुरेंद्र सिंह कछवाह चित्रकूट